नाबालिग किशोरी के अपहरण में चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : ग़ुडम्बा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शिकायत लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में असलम, शादाब, रहमुद्दीन और नेस्ली नामक युवक शामिल हैं, जिनकी उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है। ये सभी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को एक कार सहित मौके से पकड़ा गया, और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button