विश्व होम्योपैथी दिवस पर स्वास्थ्य सेवा का तोहफा: 17 मरीजों को मिली मुफ्त दवा और परामर्श

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और राणा होम्यो क्लीनिक ने मिलकर लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित ट्रस्ट कार्यालय में नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉक्टर संजय कुमार राणा और उनकी टीम ने 17 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें वजन कम होना, भूख न लगना, मधुमेह, थायराइड, बवासीर, थकान, मासिक धर्म की दिक्कत, श्वेत प्रदर, यूटीआई, किडनी स्टोन, फैटी लिवर जैसी समस्याओं के लिए एक सप्ताह की मुफ्त दवाएं वितरित कीं।

शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम में हेल्प यू ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल, डॉक्टर संजय कुमार राणा, डॉक्टर राहुल राणा, फार्मासिस्ट संतोष कुमार राणा और नर्स दीपिका वर्मा मौजूद रहे।

डॉ हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा, “होम्योपैथी एक सरल, सुरक्षित और सस्ती चिकित्सा पद्धति है जो बिना साइड इफेक्ट के काम करती है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में यह बेहद उपयोगी है।” वहीं, डॉक्टर संजय कुमार राणा ने कहा, “होम्योपैथी न केवल शरीर बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलन में लाती है। यह शिविर इसी विचार को समर्पित है।”

कार्यक्रम के अंत में डॉ हर्ष वर्धन अग्रवाल और डॉ रूपल अग्रवाल ने डॉक्टर संजय कुमार राणा, डॉक्टर राहुल राणा और फार्मासिस्ट संतोष कुमार राणा को समाजसेवा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ दीपिका वर्मा और ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button