अवैध संबंध का खौफनाक अंत – पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ :  सरोजनीनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अमित का प्लॉट आरोपी सुमन के घर के पास था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जब यह बात सुमन के पति राजकुमार को पता चली तो उसने बदनामी के डर से पत्नी के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 20 मई 2025 की रात साजिश को अंजाम देते हुए पहले अमित को पानी में नींद की गोली मिलाकर बेहोश किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

इस हत्या में शामिल पति-पत्नी की जोड़ी को सरोजनीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुमन (34 वर्ष) और उसका पति राजकुमार उर्फ छोटे मिस्त्री (ई-रिक्शा चालक) अमेठी जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में लखनऊ में रह रहे थे। पुलिस ने एक अदद तकिया भी बरामद किया है, जिससे गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या की यह वारदात इश्क, धोखा और साजिश का वह खौफनाक संगम है जो अपराध की दुनिया में एक और खौनी कहानी जोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button