लखनऊ से आम निर्यात को बढ़ावा देने हेतु मंडलायुक्त की महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : आम के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयुक्त कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया:

  1. मई से अगस्त तक हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु के लिए विशेष रेल वैगन/कोल्ड वैगन उपलब्ध कराना।
  2. आम निर्यातकों को वायुमार्ग से निर्यात की सुविधा हेतु एयरपोर्ट कार्गो की व्यवस्था।
  3. ड्राई पोर्ट कानपुर में पेरिशेबल प्रोडक्ट्स के लिए विशेष व्यवस्था और प्राथमिकता।
  4. किसानों से आम और ताज़ी सब्जियों की सीधी खरीद की प्रक्रिया।
  5. मैंगो पैक हाउस को सक्रिय करने के लिए आवश्यक कदम उठाना।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। साथ ही, किसानों और उत्पादकों को प्रशिक्षण देकर जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक में मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम), सचिव मंडी परिषद लखनऊ, एयरपोर्ट बिजनेस मैनेजर अमौसी, प्रबंधक ड्राई पोर्ट कानपुर, लुलु मॉल ग्रुप और स्पेंसर ग्रुप के कार्यकारी अधिकारी समेत कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button