
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को इस मामले में गवाह के तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने उन्हें 2 नवंबर 2026 को गवाही के लिए समन जारी किया है।

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नोरा फतेही का नाम गवाह के रूप में शामिल किया गया है। इसी आधार पर अदालत ने उन्हें समन भेजकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
फिलहाल इस मामले में नोरा फतेही को गवाह के तौर पर तलब किया गया है। उन्हें निर्धारित तारीख पर अदालत में पेश होकर मामले से जुड़ी जानकारी और अपना बयान देना होगा।







