आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में सत्र समापन के पूर्व आयोजित आशीर्वाद समारोह का शुभारंभ 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में सत्र समापन के पूर्व आयोजित आशीर्वाद समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक अरविंद पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ अनुपम बाला रहे। उक्त अवसर पर छात्रों ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  अरविंद पांडे ने कहा कि विद्यालय की समस्त छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के प्रति जागरूक हैं और अध्ययन कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं। मेरा पूरा विश्वास है कि विद्यालय के बच्चे आगे चलकर देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं का लक्ष्य देश सेवा का होना चाहिए। जिससे भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा होगा। देश के निर्माण में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सदैव योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनुपम बाला ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपना भविष्य उज्जवल करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया और अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय का नाम जनपद में ही नहीं प्रदेश स्तर पर रोशन करेंगे। उक्त अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य चंदा दीक्षित, शीबा बानो, साहिबा, मुस्कान खान, दरक्षा परवीन, सुषमा, सोनम, अरुण कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आकाश तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button