बसंत पंचमी पर उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी में सरस्वती प्रतिमा की स्थापना

बांदा। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती प्रतिमा की स्थापना के साथ बसंत पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने हवन कुंड में आहूतियां प्रदान की। मौके पर पंडित जगदीश दीक्षित ने गायत्री मंत्र के साथ साथ  समाज के प्रत्येक व्यक्ति की कुशल कामना के लिए महामृत्युंजय मंत्र, गौ वंश संरक्षण के लिए मंत्र तथा राष्ट्र संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए विशिष्ट मंत्र से आहुतियां प्रदान की गयी। राजकुमार प्रांत ने कहा समग्र ग्राम विकास का संदेश जनपद  के हर गांव तक पहुंचाएंगे। आज बसंत पंचमी पर उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी बाँदा मे आयोजित वार्षिकोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप मे अव्यक्त राम तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रसून जैन खण्ड शिक्षा अधिकारी, बडोखर खुर्द, कमल सिंह ए.आर.पी.,मनोज कुमार ए.आर.पी, गोरेलाल ए.आर.पी. व सुघर सिंह जिला स्काउट मास्टर ने समृद्धशाली भारत पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम मे राम बहादुर यादव,राम बिहारी वर्मा, सुनील भार्गवआदि के साथ सुशील खरे,अमर सिंह,अनीता गुप्ता,अनीता यादव,सुस्मिता ,विक्रम सिंह,रामाशीष बाजपेयी, रघुनंदन सिंह आदि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे अंचल,किरन,खुशी,तन्वी आदि ने सबसे आगे बेटी हिंदुस्तान की मे खूबसूरत प्रदर्शन कर मन मोह लिया। बी.आर.सी.स्टाफ से रुद्र प्रताप,प्रेम पाण्डेय, प्रवीण शुक्ल रहे। विद्यालय परिवार की ओर से आदित्य प्रकाश द्विवेदी और निरंजन कुमार चक्रवर्ती काम प्रधानाचार्य डा. शिव प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button