“लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। करीब 7 किमी लंबे पुल से शहर के व्यस्त इलाकों में जाम से राहत मिलेगी और तीसरे-चौथे चरण का शिलान्यास भी होगा।“
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद Rajnath Singh शुक्रवार को राजधानी के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह शहर की महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे और साथ ही तीसरे व चौथे चरण का शिलान्यास भी करेंगे।
यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे Jhulelal Vatika में आयोजित किया जाएगा।
Lucknow Development Authority (एलडीए) के उपाध्यक्ष Prathamesh Kumar ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण 11 मार्च 2024 को किया गया था। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बने इस चरण में 6.8 किलोमीटर लंबा पुल IIM Road से Pakka Pul तक बनाया गया है।
अब दूसरे चरण का लोकार्पण 299 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें Daliganj से Nishatganj होते हुए Samta Mulak Chauraha तक का हिस्सा शामिल है। लगभग सात किलोमीटर लंबे इस पुल के शुरू होते ही हजरतगंज, डालीगंज और निशातगंज जैसे व्यस्त इलाकों में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
एलडीए के अनुसार इसी दिन करीब 1220 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना के तीसरे और चौथे चरण का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कॉरिडोर Pipraghat से Kisan Path को जोड़ेगा।
परियोजना पूरी होने के बाद वाहन चालक बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के रिवर फ्रंट के किनारे से सीधे Gomti Nagar और समता मूलक चौराहे तक पहुंच सकेंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था तेज और सुगम होगी तथा करीब 15 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
एलडीए सचिव Vivek Srivastava ने बताया कि परियोजना के एलाइनमेंट में आने वाले 166 पेड़ों को काटने के बजाय उनका प्रत्यारोपण किया गया है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। ग्रीन कॉरिडोर के आसपास आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
मराठी समाज ने की रक्षामंत्री से मुलाकात
इस बीच मराठी समाज उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भी रक्षामंत्री से मुलाकात की। समाज के संस्थापक अध्यक्ष Umesh Patil ने बताया कि लखनऊ के ऐतिहासिक चौक चौराहे पर Chhatrapati Shivaji Maharaj की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी गई है।
उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री ने उनकी बात ध्यान से सुनी और निकट भविष्य में उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ महामंत्री गजानन माने पाटिल, संरक्षक भानुदास पाटिल, अवधेंद्र पांडेय और उपाध्यक्ष दिनेश जोशी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

रक्षामंत्री का कार्यक्रम
रक्षामंत्री Rajnath Singh सुबह City Montessori School की गोल्फ सिटी शाखा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ समता मूलक चौराहे के पास ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ और अवलोकन करेंगे।
ग्रीन कॉरिडोर के अवलोकन के बाद झूलेलाल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
लखनऊ से स्टेट हेड संजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट







