लखनऊ में मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका, CM योगी की मां पर टिप्पणी से छात्रों में आक्रोश

CM योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने हजरतगंज चौराहे पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

लखनऊ। लखनऊ में हजरतगंज चौराहा पर शनिवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और गिरफ्तारी की मांग की।

छात्रों का आरोप है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि होली और रमजान जैसे पवित्र समय में इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता जतिन शुक्ला ने कहा कि मौलाना के बयान से लोगों में आक्रोश है और इसी के विरोध में उनका पुतला जलाया गया है।

जतिन शुक्ला ने कहा कि अगर मौलाना के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी की मां के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। छात्रों ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से मांग की कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button