मथुरा में ठगों पर बड़ी रेड: 400 पुलिसवालों ने 4 गांव घेरकर 42 को पकड़ा, बड़े नेता का अकाउंट खाली

“मथुरा में ठगों पर बड़ी रेड में 4 IPS और 400 पुलिसकर्मियों ने चार गांवों में छापेमारी कर 42 आरोपियों को पकड़ा। आरोप है कि गैंग ने एक बड़े नेता के अकाउंट से करोड़ों रुपए निकाल लिए थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।”

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार सुबह तड़के मथुरा के चार गांवों—देवसेरस, मोडसेरस, मंडौरा और नगला मेव—में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। मथुरा में ठगों पर बड़ी रेड के तहत 4 IPS, 4 CO, 26 इंस्पेक्टर और लगभग 400 पुलिसकर्मियों ने गांवों को चारों ओर से घेरकर 42 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, इन आरोपियों पर एक बड़े राजनीतिक नेता के बैंक खाते को पूरी तरह खाली कर करोड़ों रुपए निकालने का आरोप है। शिकायत मिलते ही गोपनीय ऑपरेशन तैयार किया गया, जिसकी जानकारी केवल चुनिंदा अधिकारियों को ही थी।

पुलिस पगडंडी से गांवों में दाखिल हुई, किसी को भनक तक नहीं लगी

सुबह 5 बजे पुलिस की 30 से ज्यादा गाड़ियां गांवों के बाहर रुकीं। ताकि रेड का अंदेशा न हो, पुलिस ने फोर्स को खेतों की पगडंडियों से अंदर भेजा
गांव के अधिकांश लोग सो रहे थे। लेकिन जैसे ही गांव में अचानक पुलिस पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने लगे, कुछ खेतों में छिप गए। पुलिस टीमों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

6 घंटे चला ऑपरेशन, हर घर की तलाशी

पुलिस ने गांव के एक-एक घर की तलाशी ली।
दस्तावेज, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड जब्त किया गया।
पूरे ऑपरेशन को लगभग 6 घंटे लगे।

गिरफ्तार किए गए 42 लोगों को कहां ले जाया गया है, यह पुलिस ने गोपनीय रखा है।

मथुरा का ‘मिनी जामताड़ा’ टारगेट पर

इन गांवों को पुलिस लंबे समय से साइबर ठगी के हब के रूप में चिह्नित कर रही थी। स्थानीय लोग भी इसे “मिनी जामताड़ा” के नाम से जानते हैं, जहां पिछले कुछ वर्षों में कई साइबर अपराध पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button