रामपुर फुलिया में SIR फॉर्म में भारी गड़बड़ी, 99 प्रतिशत आवेदन गलत पाए जाने से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  खीरी :तहसील गोला क्षेत्र मैलानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुआबोझ के गांव रामपुर फुलिया में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म भरने को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में भरे गए लगभग 99 प्रतिशत SIR फॉर्म त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, जिसके चलते निर्वाचन विभाग द्वारा संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी एवं उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी भाजपा नेत्री गुरमीत कौर ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लिया। उन्होंने नगर पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान के प्रयास शुरू कर दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया का पूरी तरह कड़ाई से पालन कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button