स्वैच्छिक भाव से रक्तदान करने की दिलाई गई शपथ, रक्तदान महादान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान में प्रतिवर्ष 14 जून को मनाये जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य मे आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा हरदोई द्वारा अधिवक्ता संघ प्रांगण, हरदोई मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदान महादान गोष्ठी एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने शिविर मे रक्तदान कर, कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। गोष्ठी मे रक्तदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती जी द्वारा भारत देश मे रक्त की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए स्वैच्छिक भाव से रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई। शिविर मे अधिवक्तागण, चिकित्सक व् क्षेत्रवासियों द्वारा रक्तदान कर, पीड़ित मानवता की सेवा मे सहयोग किया गया।
रक्तदान शिविर मे प्रमुख रुप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ० अजय अस्थाना, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट रामेंद्र सिंह तोमर , डा० सी०के० गुप्ता , डॉ० रमेश अग्रवाल , डा० संदीप कटियार, डा० पवन गुप्ता , डा० तिरुपति आनन्द , डा० रविन्द्र सिंह , ब्ल्ड बैंक इंचार्ज डा० अकील , डा० अपर्णा गुप्ता , आईएमए पदाधिकारी, रक्तदाता व् क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button