रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की अमिट प्रेरणा है। वे एक सामान्य परिवार से थीं, लेकिन अपने आदर्श नेतृत्व, धार्मिक पुनर्जागरण और समाज सुधार के माध्यम से भारतीय इतिहास में उन्होंने एक विशिष्ट स्थान बनाया। श्री सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यो का भी बखान किया। डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है। अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। कहा कि आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन्होंने अपने जीवन से इतिहास रचा।
मन्दिरो का जीर्णोद्धार कराया जनधन खाता, शौचालय, उज्ज्वला, फ्री राशन,बिजली आदि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले जनता को दिया वही पहलगाम हमला पर आपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों के छक्के छुड़ाए।क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा की लक्ष्मी राजपूत, चेयरमेन अनुराग मिश्र,गुड़िया,शकुंतला कश्यप ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सफाई कर्मियों को प्रमाणपत्र व सफाई किट वितरित की कार्यालय में स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। इस मौके पर नगर सभासद अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, प्रिंस बाथम, वैशाली गुप्ता, किरन ,आरती, आदि सभासद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button