मूडाअर्जुन ग्राम के पीर बाबा स्थान पर आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : मूड़ाअर्जुन गांव के वीरबाबा स्थान पर रामलीला में गुरुवार दोपहर सीता स्वयंवर में धनुषभंग की लीला का मंचन किया गया। विश्वामित्र मुनि के साथ जनकपुर में सीता स्वयंवर देखने आये श्रीराम और लक्ष्मण को देख नगरवासी निहारते रह गए।मन ही मन सीता जी ने जगदम्बा मां से श्रीराम को वर में मांगा।आयोजकों ने रंग मंच को सुंदर वनस्पति व रंग बिरंगी फूलों, गुब्बारों से सजाया सीता ने रंगमंच आकार भगवान शिव के धनुष की पूजाकर कार्यक्रम को भावनात्मक रूप दिया। बीरबाबा स्थान पर रासलीला देखने आए सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button