आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

भरावन हरदोई।  अतरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा मजरा जाजूपुर में गोमती नदी के किनारे जानवर चरा रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


मृतक के बेटे सिकंदर ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे पिता मुन्नीलाल 46 वष भोजन करके गोमती नदी महादेव घाट के पास जानवरों को चराने गये थे। सोमवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। बारिश के बाद जब मुन्नीलाल घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बेटे सिकंदर ने खेतों में देखा कि भैंसें चर रही थी और पिता का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने सूचना न होने की बात कही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button