उपचुनाव: वायनाड संसदीय सीट से प्रियंका गांधी ने किया नामांकन


राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

वायनाड। कलपेट्टïा की वायनाड संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना नामांकन किया। रोड शो करने के बाद उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया। नामांकन के बाद हुई जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह 35 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। तब से लगातार पूरे देश में घूमकर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रही हैं। 


आज पहली दफा वह अपने लिए वोट मांग रही हैं। वहीं विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड के मतदाता प्रियंका गांधी के साथ दो सांसद चुनेंगे। वह भी वायनाड के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़े थे। इसके अलावा वह यूपी की रायबरेली सीट से भी प्रत्याशी थे। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड की सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां पर उपचुनाव हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राबर्ट वाड्रा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button