
सण्डीला / हरदोई लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम तान्या सिंह व सीओ शिल्पा कुमारी ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो का जायजा लिया लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के मलेहरा, दुर्गा खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय अटवा सहित अन्य
मतदान केन्द्रो मे एसडीएम तान्या सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी ने थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के साथ मतदान केन्द्रो का जायजा लिया। जिसमें मतदाता बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, मार्ग, रैंप आदि की जानकारी प्राप्त की मतदान केन्द्रो पर कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।






