जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

हरदोई आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की संख्या सबसे कम होने पर बिलग्राम, पिहानी व बेहदर के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु शासन को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना का लंबित भुगतान जल्द कराया जाये। भुगतान की नियमित समीक्षा की जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सासालय, एमओआईसी हरपालपुर के स्तर पर काफ़ी भुगतान लंबित होने पर कड़ी नाराजगी जतायी तथा रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि नवम्बर 2024 तक के सभी लंबित भुगतान अगले तीन दिन में कराये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आभा आईडी बनाने का कार्य तेजी से कराया जाये। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों व अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लायी जाये। टीकाकरण की कवरेज बढ़ाई जाये।  इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयुष समिति की बैठक
आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योग प्रशिक्षकों की अवशेष तैनाती का कार्य जल्द पूरा किया जाये। भदैचा में आयुष अस्पताल का निर्माण तेजी से कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने स्कूल सुरक्षा के सम्बन्ध में दिए निर्देश
आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा मानकों का औचक निरीक्षण किया जाये। एक प्रारूप विकसित किया जाये जिस पर सुरक्षा मानकों के सम्बन्ध में प्रधानाचार्याे से रिपोर्ट ली जाये। स्कूल सुरक्षा नीति का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। शासनादेश के अनुरूप आमंत्रित सदस्यों को नामित किया जाये। इस अवसर पर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button