टीएमयू की फैकल्टी रूपल गुप्ता को मिला आईटी में पीएचडी अवाडड

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क ।

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी की फैकल्टी के रूपल गुप्ता को गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली की ओर से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पीएचडी की उपाधि दी गई है। रूपल गुप्ता ने सेमेंटिक वेब एंड क्वेरी ऑप्टिमाइजेशन पर अपना शोध कार्य गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में पूरा किया है। 


रूपल गुप्ता की इस उपलब्धि पर सीसीएसआईटी के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रूपल गुप्ता ने अपने शोध के दौरान तीन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पेपर्स प्रस्तुत किए हैं। साथ ही एससीआई एवम स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स में भी उनके चार शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। अब तक उनकी झोली में 21 अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र और एक पेटेंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सेमैंटिक वेब और क्वेरी ऑप्टिमाइजेशन आजकल वेब खोज इंजन्स और उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं की खोज अनुभूति को सुधारना है। साथ ही वेब पृष्ठों की सामग्री का सटीक जवाब प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button