प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 296 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शासन द्वारा  वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 296.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की है। 


जिसमें इन्सेंटिव मनी के रूप में भारत सरकार द्वारा अवमुक्त केन्द्रांश 177.75 करोड़ एवं मैचिंग राज्यांश 118.50 करोड़ रूपये है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि स्वीकृत धनराशि का व्यय योजनान्तर्गत निर्धारित गाइडलाइंस व दिशा निर्देशों के तहत किया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button