भाजपा प्रत्याशी रंजीत सिंह निर्विरोध चुने गए सभापति

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। डिस्ट्रिक्ट केन ग्रोवर्स सोसायटी के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रंजीत सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए हैं। उप सभापति के रूप में नीतू त्रिवेदी को चुना गया है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। 


बता दें कि हरदोई डिस्ट्रिक्ट केन ग्रोवर्स सोसायटी के डेलीगेट्स का चुनाव पहले ही संपन्न हो चुका था। जिसमें 10 डेलीगेट्स का चयन किया गया। गुरुवार को हुए सभापति के चुनाव में रंजीत सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। चूंकि अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए रंजीत सिंह को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। जबकि उप सभापति ब्लाक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी की धर्मपत्नी नीतू त्रिवेदी को चुना गया। इस मौके पर शाहाबाद प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रितेश दीक्षित, संजय सिंह, सचिन सिंह बरखेरा, अमित गुप्ता, अनूप गुप्ता और प्रधान संघ अध्यक्ष शरद सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button