
राष्ट्रिय प्रस्तावना हरदोई में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। एक डबल डेकर बस और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जिनका इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। बताया गया की एक डबल डेकर बस 70 नेपाली यात्रियों को लेकर पालिया से मुंबई जा रही थी। आज सुबह तड़के पाली थाना क्षेत्र के परेली गांव के पास बस और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दो दर्जन से अधिक नेपाली यात्री घायल हो गए इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब यह हादसा देखा तो उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना के लगभग 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।










