एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शहीद राजा नरपति सिंह स्मारक पर वृक्षारोपड़ किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

माधौगंज हरदोई : अमर सेनानी राजा नरपति सिंह रुइया स्मारक पर शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बरगद का पेड़ तथा उप जिलाधिकारी बिलग्राम ने सिरसा का पेड़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।


भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि लगाये गये पेड़ों की देखभाल मां की तरह ही करें। इससे पहले राजा नरपति सिंह और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि हमें उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए भाजपा सरकार उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर रही है रुइया स्मारक पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, अभय शंकर शुक्ला, केपी सिंह भदौरिया, नवल माहेश्वरी, राहुल सिंह, रामू कश्यप सहित सैकड़ो लोगों ने पेड लगाएं इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी बी पी सिंह थाना अध्यक्ष ध्रुव कुमार, वीट प्रभारी शिव मिलन शुक्ला, रामचंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button