कविताओं के जरिए बताए भारत और नेपाल के दोस्ताना संबंध

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

आजमगढ़। नेपाल के विराटनगर में अंतर्राष्टï्रीय भोजपुरी संगम भारत-नेपाल-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी व पत्रकार वार्ता हुर्र्ई। 


 नेपाल आभा फाउंडेशन की डायरेक्टर,अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम नेपाल की संरक्षिका आभा अनुपमा की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठïी आयोजित की गई। जिसमें नेपाल की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार एवं गीतकार पूजा बहार ने की। उन्होंने कविता के जरिए भारत और नेपाल के मधुर संबंधों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य कवियों ने भी अपनी कविताओं के जरिए मौजूद लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कविताओं में सभी का केंद्र बिंदु भारत और नेपाल के संबंध रहें। इसके बाद आजमगढ़ के साहित्यकार संजय कुमार पांडेय, नेपाल की पूजा बहार, उर्दू शायरर चांद इराकी, साहित्याकार रंजन झा, अनिल कर्ड, आजमगढ़ के सोहनलाल गुप्ता, भोजपुरी गायिका रोशन गौड़, राष्टï्रीय कला संवा संस्थान के पदाधिकारी व अंतर्राष्टï्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश और आभा अनुपमा ने सभी कवियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button