पाली में सरस्वती विद्या मंदिर में मात्र शक्ति सम्मेलन, ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह बनीं मुख्य अतिथि

पाली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती द्वारा मात्र शक्ति सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह ने नारी शक्ति पर वक्तव्य दिया।

हरदोई/पाली। विद्या भारती जन शिक्षा समिति द्वारा संचालित सप्त शती संगम कार्यक्रम के अंतर्गत पाली नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को मात्र शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरखनी की ब्लॉक प्रमुख आदरणीया चाची अंजू सिंह ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए भारत के बदलते स्वरूप में नारी शक्ति की पूर्ण भागीदारी और विभिन्न क्षेत्रों में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से अपना विचार प्रस्तुत किया।

अंजू सिंह ने कहा कि आज देश के विकास में महिलाओं की भूमिका सिर्फ आवश्यक ही नहीं, बल्कि निर्णायक बन चुकी है। शिक्षा, सुरक्षा, राजनीति, विज्ञान, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान अभूतपूर्व है।

कार्यक्रम में मंच पर उपनिरीक्षक कोतवाली पाली आकांक्षा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्वेता अग्निहोत्री, कार्यक्रम संयोजिका ज्योति मिश्रा, प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह, उप प्रधानाचार्य शिवम तिवारी, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

विद्या भारती द्वारा आयोजित यह सम्मेलन नारी उत्थान, सांस्कृतिक जागरूकता और समाज में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए
‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button