कायस्थ समाज ने मेधावियों का किया सम्मान

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

सीतापुर। कायस्थ कल्याण संस्थान की ओर से अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। स्व. वासुदेव लाल श्रीवास्तव की स्मृति में मुस्कान गेस्ट हाउस में इसका आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुधांशु श्रीवास्तव व विशिष्टï अतिथि चित्रांश दयाशंकर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। 


बाद में समाज के मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. डाक्टर वासुदेव लाल का उद्देश्य था कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और माहौल दिया जाए। जिससे देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके। यह समारोह करीब 27 साल से हो रहा है। समारोह में अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्वेता श्रीवास्तव, चित्रांश मेजर कृष्ण किशोर, चित्रांश पीयूष श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव और वीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button