कीचड़ से निकलकर स्कूल जा रहे बच्चे, जिम्मेदार मौन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बांदा। शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। जहां स्कूल में बच्चों को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं स्कूल के बाहर के हालात बद्तर हैं।


 कुछ ऐसा ही नजारा बांदा जिले के विकास खंड नरैनी क्षेत्र तहत डढवामानपुर ग्राम पंचायत फतेहगंज के कंपोजिट विद्यालय के सामने देखने को मिल रहा है। इस स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर हर वक्त गंदगी पसरी रहती है। कीचड़ के कारण बच्चों का निकलना दुश्वार हो गया है। कीचड़ से निकलकर स्कूल जाने पर बच्चों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। इसके बाद भी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button