
राष्ट्रीय प्रस्तावना हरियावा। गर्मी और लू को बढ़ते प्रकोप के चलते आम जनजीवन लगभग ठहर गया है। सीएचसी अधीक्षक डा.राजीव रंजन ने लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। डा.रंजन ने लू से सुरक्षा के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि दिन में बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।सिर व चेहरे को पूरा ढक कर ही रखे और छाते का प्रयोग करे। गर्मी में अधिक मात्रा में जल का सेवन करें और अगर बाहर खड़ा होना पड़े तो छाया में खड़े हो। जितना हो सके तेज धूप से बचने का प्रयास करें। डा.रंजन ने बताया कि सीएचसी पर लू से पीड़ित रोगियों की सुरक्षा के लिए विशेष कक्ष बनाए गए हैं। जिनमें मरीजों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है और कूलर व पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था है इसके अलावा डा.रंजन ने सलाह देते हुए बताया कि तेल व मसालेदार भोजन से बचे सिंपल व सादा भोजन लेने का प्रयास करे।बार-बार मुंह सूखने पर चक्कर व मितली आने पर ओआरएस का घोल पीना चाहिए। घर में ओआरएस अगर न हो तो नमक पानी और चीनी मिला कर मानक के अनुसार घोल बनाकर पीते रहे ताकि शरीर में पानी की कमी को रोका जा सके जिससे लू और गर्मी के दुष्प्रभाव काफी कम हो जाते हैं व बासी भोजन व कटे,घुले रखे हुए फलों के उपयोग से बचे। ओआरएस सीएचसी द्वारा। वितरण भी कराया जा रहा है। डा.रंजन ने बताया कि डायरिया का प्रमुख कारण असुरक्षित खानपान है।जिससे बचाव का पर्याप्त प्रयास करें।डायरिया जैसी स्थिति बनने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।









