धनतेरस में छिन गईं घर की खुशियां, दंपति समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई। धनतेरस के दिन एक घर का दीपक बुझने के साथ ही घर की खुशियां छिन गईं। रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहे पति-पत्नी व उनकी पांच साल की मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। 


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जेबी गंज रोड पर बाइक की मारूति वैन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन उनकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले ग्राम गोपामऊ से राभा जा रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button