निफा संस्था ने वृद्धा आश्रम में फल एवं जूस का किया वितरण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

बांदा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) शाखा बांदा के  बैनर तले वृद्धा आश्रम पर पहुंच कर फल व जूस का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने तमाम वृद्धों को फल व जूस देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आगे भी उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।


 पदाधिकारियों ने कहा कि सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए जल्द वृद्धाआश्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर डा. अरमान उल हक ने मच्छरों से होने वाली बीमारियो के कारण और निवारण पर प्रकाश डाला। निफा अध्यक्ष सलमान खान ने वृद्धो को अपना विशेष ख्याल रखने की नसीहत दी। निफा सचिव सुनील सक्सेना  ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर सेवर्स आफ लाइफ से अध्यक्ष सलमान ,सचिव अभय सिंह कोषाध्यक्ष जीशान उल हक, मिथुन पुरुषवानी, वृद्धाश्रम इंचार्ज श्याम किशोर आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button