
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क सांडी ब्लाक के रौरा में चल रहा पाण्डेय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच में आज नोएडा सुपर किंग बनाम ओदरा के बीच मुकाबला खेला गया नोएडा सुपर किंग के कप्तान शिवम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 15 ओवर में कुल 147 रन 6 विकेट पर बनाए टीम ओर से विकाश मिश्रा 48 रन राहुल 23 रन और प्रेम पांण्डेय ने 20 रन बनाए ओदरा टीम की तरफ से गेंदबाज शीलू ने दो विकेट चटकाए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओदरा की टीम अपने 15 ओवर 7 विकेट पर 131 रन ही बना पाई टीम की ओर से राहुल ने 30 रन और कन्हैया ने 23 रन बनाए नोएडा सुपर किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान शिवम काफी महंगे साबित हुए लेकिन तीन अहम विकेट चटकाने में कामयाब रहे नोएडा सुपर किंग की ओर से विकास मिश्रा ने शानदार 48 रनों की पारी खेली उन्हे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया










