पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए पहली बार चली स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पहली बार हरदोई से अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गर्ई। यह ट्रेन हरदोई से अभ्यर्थियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी।


पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर रेल प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए लगातार रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद बरेली लखनऊ बालामऊ से संचालित की जा रही है। जिससे हरदोई, लखनऊ, बालामऊ, शाहजहांपुर और बरेली परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही सामान्य ट्रेनों में अभ्यर्थियों को लेकर अन्य यात्रियों को भी असुविधा न उठानी पड़े। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इतिहास में पहली बार हरदोई रेलवे स्टेशन से भी एक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अब तक जंक्शन न होने के कारण किसी भी ट्रेन का संचालन हरदोई से नहीं हुआ था लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेल प्रशासन ने हरदोई से दिल्ली के बीच एक परीक्षा स्पेशल चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस ट्रेन का संचालन 25 अगस्त को होगा। यह ट्रेन हरदोई के प्लेटफार्म नंबर एक से दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। बताते चलें कि भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को बालामऊ से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button