प्रियंका गांधी का संसद में शपथ ग्रहण, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया विश्वास

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कहा, “जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी! हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे!”


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रियंका गांधी की संसद में भूमिका को लेकर विश्वास जताया, कहे, “मुझे पूरा विश्वास है कि श्रीमती प्रियंका गांधी संसद में देश के लोगों की, खासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी! उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प, साथ ही संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, देश की जनता को लाभ पहुँचाएगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button