भगवान परशुराम को किसी जाति विशेष में बांधना सही नहीं

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

बेनीगंज-हरदोई। अयोध्या प्रसाद आदर्श विद्यालय परिसर में ब्राह्मण परशुराम संगठित समाज की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम को किसी विशेष जाति में बांधना सही नहीं हैं।


 क्योंकि उन्होंने सर्व समाज को दिशा दिखाने का काम किया। भगवान परशुराम त्याग की मूर्ति थे। उन्होंंने बुराइयों का विरोध करते हुए संगठित समाज की स्थापना की। पदाधिकारियों ने कहा कि आज सामाजिक माहौल में गिरावट आ रही है। खासतौर पर युवा पीढ़ी भ्रमित हो रही हैै। कहा कि देश को आजाद कराने में ब्राह्मïण समाज का अहम योगदान था। इसके बाद भी ब्राह्मïणों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए पुनीत मिश्रा को वरिष्ठï उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी बनाया गया। ब्रजेश अवस्थी, वेद त्रिपाठी और राहुल मिश्रा को उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा को महासचिव, मनोज तिवारी व आशीष द्विवेदी को मंत्री और आदित्य त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर दीपक अवस्थी, संतोष मिश्रा, अर्पित, दीपक जोशी, आकर्ष अवस्थी, राजीव कुमार और नीतू तिवारी आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button