भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

गोला गोकर्णनाथ खीरी। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करते हैं। इसी के तहत रविवार को भाजपाइयों ने पीएम के मन की बात सुनी। जिसमें प्रधानमंत्री ने ओलंपिक खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही उनसे बात भी की। 


इस कार्यक्रम के बाद एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत बूथ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शकुंलता मिश्रा के पति चंद्रशेखर मिश्रा व वरिष्ठ भाजपा नेता निर्देश दीक्षित की दिवंगत माता को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, समेत धीरज बाजपेई, विजय मिश्रा, सुनील मिश्रा, हिमांशु सिंह, प्रदीप खतौलिया, अरविंद मिश्रा, सोनू त्रिवेदी और अनिकेत अवस्थी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button