व्यापारियों और दरोगा के बीच तीखी झड़प

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

शाहाबाद हरदोई। बस स्टैंड पर एक मिठाई विक्रेता को अतिक्रमण की वजह से हड़काना एक दरोगा को महंगा पड़ गया। विक्रेता की सूचना पर पहुंचे व्यापारियों की दरोगा से तीखी बहस हुई। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर आकर मामले को शांत कराया।


बस स्टैंड चौराहे पर पिहानी मार्ग पर राजकुमार की मिठाई की दुकान है। रक्षाबंधन पर्व के चलते सभी दुकानों को मिठाई विक्रेताओं ने आगे बढ़ाकर लगाया है। इसी बात से नाराज होकर सरदारगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज घनश्याम बिंद ने मिठाई विक्रेता राजकुमार को अतिक्रमण करने को लेकर हड़काया। राजकुमार ने दरोगा द्वारा हड़काये जाने की सूचना व्यापारी नेताओं को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी बस स्टैंड पहुंच गए। व्यापारियों की दरोगा से तीखी बहस होने लगी। व्यापारी नेताओं ने कहा मात्र दो दिन के लिए मिठाई विक्रेता अपनी दुकानों को आगे बढ़ाकर लगा रहे हैं। उसके बाद भी किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं है। इसके बाद भी पुलिस दुकानदारों का उत्पीड़न कर ही है। व्यापारियों ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा को दी। बाद में मौके पर आए प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button