शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

शाहाबाद हरदोई। तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीएम पूनम भास्कर ने दो शहीदों के परिजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम एसडीएम पूनम भास्कर के कार्यालय में आयोजित किया गया।



 कुमायूं रेजीमेंट में तैनात रहे स्वर्गीय बाबू सिंह चौहान 17 दिसंबर 1971 को शहीद हो गए थे। बुधवार को उनकी पत्नी स्वदेश कुमारी को माल्यार्पण कर एसडीएम ने तिरंगा देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त शहीद स्वर्गीय शिवरतन सिंह निवासी ग्राम पत्यौरा जो 1971 में शहीद हुए थे, उनके पुत्र वीरपाल सिंह को भी माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार, पालिका ईओ आरआर अंबेश, बीईओ अनिल कुमार झा, बीडीओ काजल आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button