शहीदों के नाम पर होगा सड़कों का नामकरणः डीएम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई।  विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शहीदों के नाम पर मार्गाे के नामकरण के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीदों के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाये। सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाये। ग्राम पंचायतों में बैठक कर प्रस्ताव करा लिया जाये। शहीदों की मूर्तियों की स्थापना जिला पंचायत द्वारा की जाएगी।


 शहीद द्वार भी स्थापित किया जाये। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 साल से अधिक पुराने वादों का निस्तारण जल्द किया जाये। उन्होंने आगे कहा कि पट्टा आवंटन नियमों व ऐक्ट की मंशा के अनुरूप किये जाएं। अंतिम पायदान वाले व्यक्ति को वरीयता दी जाये। गलत प्रस्ताव करने पर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। संडीला तहसील में लंबित मुक़दमों की अधिक संख्या होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस नायब तहसीलदार के पास लंबित मामलों की संख्या अधिक हो, उनकी जवाबदेही तय की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button