कोर्ट में परेशानी से बचने को मालखाने में सबूतों को संभाल कर रखें

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने थाना छावनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के अलावा कार्यालय, हवालात और मालखाने का भी निरीक्षण किया। मालखाने में विभिन्न मुकदमों से संबंधित रखे सबूतों की जानकारी ली। 


साथ ही कोर्ट में होने वाली परेशानी से बचने के लिए सबूतों को सही तरीके से रखने के दिशा निर्देश भी दिए। कार्यालय में अपराध से लेकर आगंतुक रजिस्टर तक को चेक किया। इसके अलावा शिकायत रजिस्टर को चेक किया। लंबित मामलों की जानकारी करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए। बताते चलें कि एएसपी ओपी सिंह के बस्ती में पदभार संभालने के बाद जिले की कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। वह नियमित रूप से थानों का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button