मिलाई स्थल का निर्माण समय से पूरा हो: डीएम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोर्ई। शनिवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के अंदर निर्माणाधीन मिलाई स्थल का देखा। मिलाई में होने वाली परेशानी के मद्देनजर उन्होंने समय से इसका निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। 


इसके बाद उन्होंने कैदियों को मिलने वाले भोजन को देखा। कहा कि मीनू के अनुसार व गुणवत्तायुक्त भोजन  सभी को दिया जाए। इस दौरान उन्होंने बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी समस्याएं भी पूछी। साथ ही उनको कानून की जानकारी दी। जेल के अंदर सजाई गई श्रीकृष्ण जन्मास्थली व झांकी को भी देखा। इस मौके पर जेल अधीक्षक एससी त्रिपाठी, डॉॅ. पंकज मिश्रा व जिला सूचनाधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button