स्कूल के लोकार्पण पर बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरियावां। डीसीएम श्री राम फाउंडेशन की तरफ से संविलियन विद्यालय मंसूरनगर का नवीनीकरण कराया गया। जिसका लोकार्पण मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।


लोकार्पण के मौके पर सीडीओ ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनेंगे। लिहाजा अभिभावक अपने बच्चों को हर संभव पढ़ाने का प्रयास करें। शासन ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। स्कूल के बाद अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह घर पर बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी अवश्य लें। प्रधानाचार्या विजया अवस्थी ने कहा कि बच्चों की सुविधा का विद्यालय में हर सामान मौजूद हैं। पढ़ाई के साथ ही बच्चे खेलों में भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप त्यागी, अरूण कुमार, प्रियंका सिंह और सेविनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button