ज्वाला मां के जागरण में झूमते रहे श्रोता, लगे माता के जयकारे

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद-हरदोई। विकासखंड टोडरपुर के ग्राम उमरौली में मां ज्वाला देवी का किया गया। प्रधान अवनीश अग्निहोत्री की देखरेख में जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने माता की आरती कर जागरण का शुभारंभ किया। 


इसके बाद बरेली से आए कलाकारों ने माता के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाकर जागरण को आगे बढ़ाया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता के भजन सुनाकर ऐसा समां बांधा कि देर रात तक भक्त झूमते रहे। इस दौरान रह-रहकर लग रहे माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। जागरण के अंत में सभी को माता का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टोडरपुर श्यामू त्रिवेदी, प्रधान गौरव सिंह के अलावा सचिन सिंह, अमित मिश्रा व रोहित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button