किशोरों के बीच रचनात्मक गतिविधियों को बढाएं

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। शुक्रवार को जिला जज राजकुमार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण किया। 


उन्होंने संप्रेक्षण में रहने वाले किशोरों से संवाद किया तथा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान किशोर पुस्तक पढ़ते, कैरम व लूडो आदि खेलते मिले। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को किशोरों के बीच रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को चहारदीवारी की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। रसोई घर के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि किशोरों को मेंन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन दिया जाये। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button