शहीद जवानों के सपनों को साकार करना हमारी जिम्मेदारीः सीएम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सैकड़ों जवानों ने अपनी जान दे दी। आज भी हमारे जवान सीमा पर 24 घंटे डटे रहकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। 


लिहाजा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वीर जवानों के सपनों को साकार करें। देश व प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है। खासतौर पर युवा इस पहल में आगे आएं। क्योंकि युवा हमारा देश का भविष्य है। इस मौके पर वीर जवानों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें देशभक्ति व फिल्मी गानों पर बच्चों ने डांस कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button