पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क शाहजहांपुर : पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, जहां पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ करवाई गई। परेड में पुलिस लाइन के जवानों समेत विभिन्न थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर ओआर लिया और विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव व अद्यतन करने के निर्देश दिए, जिससे पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button