भाजपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभाएं कर सरकारी योजनाओं का बखान किया

माधौगंज हरदोई।।

 भाजपा प्रत्याशी ने गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सरकारी योजनाओं का बखान किया। विधायक ने विधानसभा में सात लाख पार का नारा दिया।

बुधवार को दौलतयारपुर में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जहां गांव के बुजुर्ग रामकृष्ण ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आशू, समेत वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के मस्तक पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। गांव के लोगो ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,सांसद अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह आशू के अलावा रमेश वर्मा, मुन्ना सिंह, नवल माहेश्वरी, संजय सिंह गुड्डू अशोक सिंह आदि को आशीष अग्निहोत्री आजाद, सोनू पंडित उर्फ प्रदीप कुमार, मनोज समेत दर्जनों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गांव में घुसते ही घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते कारवां को रोकने की शक्ति अब विपक्ष में नहीं है। विपक्ष पहले ही हार मान चुका है। भाजपा उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 80 की 80 सीटें और देश में 400 से अधिक सांसदों की जीत के साथ प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वर्तमान में मोदी को मिल रहे अपार जन समर्थन से हमारा योगदान जीत के अंतर को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा विपक्ष भ्रम फैलाकर धर्म एवं जातियों में बांटकर राजनीति करना चाहता है।जबकि भाजपा मोदी की बताई चार जातियां युवा, महिला, किसान, गरीब के उत्थान के लिए काम कर रही है पूरे देश में घर घर मोदी -हर घर मोदी की गूंज सुनाई देने लगी है अब सबकी दृढ़ आस्था भाजपा में बन चुकी है। मिश्रिख सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी अशोक रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार की तरह है जहां सबको उचित सम्मान मिलता है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व भी है कि हम सब भाजपा की जीत को एक तरफा बनाने में पूरी तरह से तत्पर रहें। नुक्कड़ सभा रुदा मऊ,गौरा, पड़रा लखनपुर,बाबतमऊ आदि गांवों में हुई। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अशोक सिंह, विधानसभा प्रभारी संजय सिंह गुड्डू,विधानसभा संयोजक नवल माहेश्वरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि  रमेश वर्मा, बिलग्राम ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह, विजय वर्मा,अरविन्द सिंह, डीपी सिंह, रामलखन अग्निहोत्री, रामनरेश आर्य, मनीष तिवारी पुष्पेन्द्र  आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान अन्य राजनैतिक दलों से आये तमाम लोग भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button