थाने की चंद कदम की दूरी पे हुई चोरी,चोरों के हौसले बुलंद आए दिन हो रही चोरियां।

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरियावां जिले में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है आए दिन हो रही चोरियां नहीं लग पा रहा है अंकुश बीते 5 फरवरी को हरियावां थाना क्षेत्र के चंद कदम की दूरी पे चोरों ने एक घर को बनाया अपना निशाना चोरी करने में हुए सफल।प्रार्थी राजेश गुप्ता पुत्र राम सागर गुप्ता निवासी मदरावा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि वह सीमेंट मौरंग की दुकान करता है बीते 5 फरवरी को वह वही सो रहा था तभी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गैलरी में लगी कुंडी को बाहर से बंद कर दिया और छत से आकर उसके घर में रखे 155000 रुपए नकद,एक जोड़ी कुंडल,एक पैंडल सोने का व उसकी पत्नी की बैग में रखे 50000 रुपए चोरी कर ले गए।जब वह सुबह जगा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूट हुआ है घर से उसके रुपए व जेवर सब गायब था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button