“नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार! क्या खुलेंगे और राज?”

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : गोमतीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में विष्णु नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

14 फरवरी 2025 को वादी ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई है। इस आधार पर थाना गोमतीनगर में धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में नाबालिग को बरामद कर लिया गया और पूरे मामले की जांच जारी रही।

कैसे हुआ खुलासा और गिरफ्तारी?

30 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु पुत्र धर्मराज, निवासी ग्राम चंदौली, थाना जैतपुर, जनपद बाराबंकी रेलवे क्रॉसिंग के पास शहीद पथ अंडरपास के निकट विनीतखंड, गोमतीनगर में मौजूद है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।

कौन है आरोपी और क्या हो रही कार्रवाई?

गिरफ्तार आरोपी विष्णु (19 वर्ष) पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button