लखनऊ के कैसरबाग से वांछित वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : थाना कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साल 2024 में दर्ज हुए एक पारिवारिक विवाद के मामले में वांछित आरोपी आशिफ बाथम को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 125 सीआरपीसी के तहत न्यायालय से वारंट जारी हुआ था, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम ने अमीनाबाद पार्क के पास से उसे दबोच लिया। 27 वर्षीय आशिफ बाथम पर आरोप है कि वह अदालत की कार्यवाही से लगातार बचता फिर रहा था और फरारी की जिंदगी जी रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना कैसरबाग की टीम ने नजीराबाद तिराहा चौकी से उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और अंजलि सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सटीक कार्यवाही से इलाके में कानून का खौफ और भरोसा दोनों मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button