4 साल से फरार NDPS वारंटी नवीन इस्माइल आखिरकार गिरफ्तार!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ :  वारंटी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! थाना मड़ियांव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी नवीन मो0 इस्माइल को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना हजरतगंज में वर्ष 2018 से एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में वारंट जारी था। इस्माइल, जो पी.जी. कॉलेज मेहंदीगंज का छात्र रह चुका है, लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर छिपता फिर रहा था। आखिरकार पुलिस की टीम ने उसे किशोरगंज कैम्पस रोड, बालागंज इलाके से धर दबोचा।

31 वर्षीय आरोपी के पकड़े जाने से मचा हड़कंप, पुलिस की चौकसी रंग लाई। कोर्ट के आदेश और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मड़ियांव पुलिस की टीम ने पूरे कानूनी तरीके से गिरफ्तारी की। आरोपित नवीन को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश सिंह, अमरनाथ और विजय कुमार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने एक पुराने और शातिर वारंटी को अंततः सलाखों के पीछे पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button